शामली, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के शिवालयों में रविवार सुबह से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। शिव मंदिरों में भगवान शिव को शहद, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा आदि से जलाभिषेक और पूजा अर्चना की गई और परिवार की सुख शांति की कामना की है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। रविवार को फाल्गुन मास में कृष्ण चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व जिलेभर में भक्तिभावना के साथ मनाया गया। सवेरे 4 बजे से शहर के शिवालयों में भगवान शिव को जलाभिषेक के करने के लिए शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिव मंदिरों में देखते ही देखते शिवभक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शिव मंदिरों में शिवभक्तों की...