बागपत, अक्टूबर 2 -- जौहड़ी गांव के आदिनाथ अतिशयकारी प्राचीन मंदिर के तत्वाधान में गुरुवार को भगवान आदिनाथ की वार्षिक पालकी यात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली। पालकी यात्रा में मनमोहक झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। पालकी यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ। जिसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य पीयूष जैन को प्राप्त हुआ। पालकी वाहक प्रदुमन जैन, पंकज जैन, अंकुर जैन, यश जैन बने। चंवर अंश जैन, अशोक जैन ने ढुलाया। जैन समाज के लोग पीले वस्त्र धारण कर भगवान श्री को पालकी में लेकर बैंडबाजों की मधुर धुनों पर नृत्य करते चले। भगवान श्री आदिनाथ की पालकी यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर अंगदपुर गांव स्थित भगवान महावीर जिन मंदिर में पहुचीं। यहॉ पर जैन समाज के लोगों ने विधि विधान पूर्वक मंत्रोचारण के बीच भगवान श्री का अभिषेक किया। इस अवसर पर पूर्व चेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.