छपरा, फरवरी 21 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भगवानबाजार थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने हत्या कांड के एक प्राथमिक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड संख्या 569/25 से संबंधित मामले में छापेमारी की गई। इस दौरान ब्रह्मपुर नयका बस्ती निवासी इकबाल राय उर्फ राम इकबाल राय को गिरफ्तार किया गया। उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस केंद्र में 'लाइन डे' का आयोजन, अनुशासन व जनसेवा पर विशेष जो...