सीवान, दिसम्बर 23 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के बंकाजुआ गांव में रविवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना भगवानपुर हाट थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, गृहस्वामी शत्रुघ्न सिंह असम के गुवाहाटी में रहते हैं और लंबे समय से घर बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। घर के अंदर रखे कीमती सामानों के साथ-साथ नकदी और घरेलू उपयोग के अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण सुनील सिंह ने बताया कि घटना की सूचना गृहस्वामी को दे दी गई है। असम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.