मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर चौक इलाके में मंगलवार को एक अपार्टमेंट का लोहा चोरी करते एक शातिर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस भी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपित अपना नाम और पता बदल-बदल कर बता रहा था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई। उसकी पहचान भगवानपुर के गोलू कुमार के रूप में हुई है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि चोरी करते पकड़े जाने पर उसे भीड़ ने सौंपा है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.