देहरादून, फरवरी 20 -- रुड़की। थाना भगवानपुर क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर किरायेदार, फड़ और ठेली सत्यापन अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मंडावर चौकी क्षेत्र में सुबह कार्रवाई करते हुए 115 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 16 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...