नवादा, फरवरी 7 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के बिरजू यादव के 20 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार की हत्या गला दबाकर कर दी गई। गुरुवार की रात को उसकी लाश घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर भगवानपुर बधार से मिली। युवक का शव बरामद होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को नवादा- जमुई पथ पर मृतक के शव को भगवानपुर के पास रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार एवं थानाध्यक्ष रंजन चौधरी जामस्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा- बुझाकर जाम हटाया। लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया गया। इस बीच बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक दिया। एसडीपीओ राकेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.