रुडकी, फरवरी 8 -- भगवानपुर के बिनारसी और शाहपुर गांव में अलग-अलग विवादों के बाद पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई। बिनारसी में दो पक्षों के झगड़े के बाद एक युवक अरविंद कुमार को बयानबाजी करने पर हिरासत में लिया गया। वहीं शाहपुर में मकान का छज्जा डालने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के चार युवकों-दिलशाद, आस मोहम्मद, मुराद और फरमान-के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि अलग-अलग मामलों में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और पुलिस ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.