सीवान, अक्टूबर 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली धमई नदी पर भगवानपुर में बने पुल के पास के रामपुर छठ घाट पर कचरों का अंबार लगा हुआ है। कचरों के इस अंबार से दुर्गंध निकल रहा है। धमई नदी के किनारे चारों तरफ बाजार से निकले कचरे को फेंका जाता है। इससे छठ घाट के आसपास केवल कचरा हीं कचरा दिखाई दे रहा हैं। नदी में कचरे का इतना अंबार लगा है कि इसका पानी प्रदूषित होने के कारण काला पड़ गया है। नदी के इस प्रदूषित पानी को स्पर्श करना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में छठ महापर्व के दिन काफी संख्या में जब व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचेंगे तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस छठ घाट पर रामपुर, रामपुर कोठी, भगवानपुर गांवों के हजारों की संख्या में छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.