रुडकी, फरवरी 13 -- कस्बे में दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे स्थित कौशिक मार्केट की कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक दुकान से करीब 1200 रुपये नकद और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया, जबकि अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े। सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से नगदी और सिलेंडर चोरी हो गया। वहीं दुकानदार इमरान ने बताया कि उनकी चाय की दुकान का ताला तोड़कर शटर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। काकू और सुरेश ने भी अपनी दुकानों के ताले टूटे होने की सूचना दी। मामले में राजेंद्र कुमार निवासी भगवानपुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.