रुडकी, मार्च 26 -- भगवानपुर में सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का शुभारंभ किया गया। बुधवार को शाखा का उद्घाटन खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अपर आयुक्त ताजबर सिंह और क्षेत्रीय प्रमुख रामप्रमोद आनंद ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि इस शाखा के खुलने से भगवानपुर के आसपास फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े उपभोक्ताओं को अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि शाखा से इस समय उद्योग, शिक्षा, कृषि एवं फार्मा इंडस्टरीज से ग्राहक जुड़े हुए हैं। इनकी जरूरत को देखते हुए शाखा खोली गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैंक में अपने खाते खुलवाने की अपील की। इस दौरान मुख्य प्रबंधक श्रीवासन वर्मा, नरेंद्र जग्गी, हेमंत कुमार और शाखा प्रबंधक कमल किशोर भट्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.