मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर। भगवानपुर ओवरब्रिज के पश्चिमी मुहाने पर रेवा रोड में जाम की समस्या वाहन सवारों और राहगीरों की राह रोक रही है। सड़क पर अवैध ऑटो पड़ाव और फलों की दुकानों के कारण यहां सड़क सिकुड़ गई है। ऑटो पार्किंग के कारण पुल के साइड वे के मुहाने पर दूसरे वाहनों के लिए जगह नहीं मिल पाती है। एक बार बस या ट्रक के फंसते ही पूरा मार्ग जाम की चपेट में आ जाता है। पुल के मुहाने पर सवारी उठाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा को घंटों पार्क किया जाता है। इससे शहर की ओर से आने व शहर की ओर जाने वाले वाहन मुहाने पर ही फंस जाते हैं। वाहनों की लंबी कतार के बीच जाम रोजमर्रा की परेशानी बन गया है। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। लोगों ने बताया कि जाम से पार पाने के लिए आधा घंटा पहले निकलना पड़ता है। लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.