रुडकी, फरवरी 10 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बनारसी में भगवानपुर पुलिस और पीएसी ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव बनारसी में दो पक्षों के बीच विवाद के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने पीएसी के साथ ग्राम बनारसी में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के 118 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट भगवानपुर को प्रेषित की गई है। पुलिस ने लोगों को किसी भी तरह की शांति व्यवस्था भंग न करने की चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.