देहरादून, फरवरी 16 -- रुड़की। नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत थाना भगवानपुर पुलिस ने शराब तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने खेलड़ी-निवादा रोड स्थित श्मशान घाट के पास से बाबूराम पुत्र बिशम्बर, निवासी सिकरोड़ा, के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब बरामद की। वहीं आरोग्यम अस्पताल करौंदी सर्विस रोड से शीतल पुत्र जय सिंह, निवासी किशनपुर जमालपुर के पास से 48 पव्वे देशी शराब पकड़ी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...