देहरादून, फरवरी 20 -- रुड़की। थाना भगवानपुर क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने न्यायालय से वांछित तीन आरोपियों सोनू कुमार निवासी किशनपुर जमालपुर, प्रवेश सैनी निवासी इब्राहिमपुर मसाई और बन्टी कुमार निवासी डाडाजलालपुर को गुरुवार की रात उनके घरों से गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में गैर जमानती वारंट जारी थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...