मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर का आउटर हिस्सा कहे जाने वाली भगवानपुर पंचायत के गली-मोहल्लों से शनिवार से कूड़े का उठाव शुरू हो गया है। कूड़ा उठाव के बाद उसे टैक्टर से रौतनिया कूड़ा डंपिंग प्वइंट पर भेजा जा रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 14 फरवरी को 'गली-गली में कूड़े व नाले जाम, भगवान भरोसे भगवानपुर में सफाई इंतजाम' शीर्षक से भगवानपुर इलाके में जगह-जगह कूड़ा जमा होने की समस्या को उठाया था। इसपर संज्ञान लेते हुए पंचायत की मुखिया विभा देवी ने शनिवार को यादव नगर से कूड़े का उठाव शुरू कराया है। मुखिया ने बताया कि आगे भी राजा नगर, गोबरसही रोड, प्रभात नगर और भाभा नगर में जमा कूड़ा को जल्द से जल्द उठाव कराने के लिए सफाई प्रभारी को कहा है। दरअसल, भगवानपुर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों से उठाव नहीं होने की वजह से स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.