भभुआ, फरवरी 19 -- पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार कर थाने में दर्ज कराया मुकदमा चौक पर वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल रोकने से नाराज हुआ युवक (सर के ध्यानार्थ) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार चौक पर गुरुवार की शाम वाहन जांच करने के दौरान एक युवक और भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के बीच हाथापाई की घटना हुई। मौके से पुलिस ने आरोपित युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी मुन्ना राम को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाजार करने आए लोग, दुकानदार और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस वजह से कुछ देर के लिए रोड पर आवागमन बाधित हो गया। हालांकि सड़क को जाम से मुक्त रखने के ख्याल से पुलिस गिरफ्तार युवक को अपने साथ लेकर थाना चली गई। बताया गया है कि गुरुवार की शाम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भगवानपुर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा थ...