जहानाबाद, फरवरी 22 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के भगवानगंज गांव से 19 फरवरी से लापता राजीव कुमार को पुलिस ने रविवार की सुबह शकूराबाद बाजार से सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि राजीव कुमार के परिजन द्वारा लापता होने का आवेदन थाना में दिया गया था। आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर खोजबीन की कार्रवाई की जा रही थी। खोजबीन करने के दौरान रविवार को सुबह सूचना मिली कि शकूराबाद बाजार में लापता युवक घूम रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार पहुंच राजीव कुमार को हिरासत में ले लिया और थाना ले गयी, जहां पूछताछ के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...