सीवान, नवम्बर 7 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के कई बूथों पर मॉक पोल के समय ईवीएम की खराबी की सूचना मिली है। इसकी सूचना मिलने पर इंजिनियर को भेजकर ठीक कराया गया उसके बाद मतदान शुरू हुआ। प्रखंड क्षेत्र में सात बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना मिलने पर इसे ठीक किया गया अथवा बदला गया। प्रखंड मुख्यालय के पिंक बूथ संख्या 367 एस एस हाई स्कूल भगवानपुर पर ईवीएम में खराबी आने पर इसे बदलना पड़ा। इससे शुरू में करीब आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा। ईवीएम के बदलने पर सुचारू रूप से मतदान हुआ। पिंक बूथ पर महिला मतदानकर्मियों ने मतदान कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.