भभुआ, अप्रैल 1 -- जब्त शराब को मालखाना में रखने के बजाय आवास में रखने का आरोप इससे पहले थानाध्यक्ष व प्रभारी थानाध्यक्ष भी किए जा चुके हैं निलंबित भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने जब्त शराब को मालखाना में जमा करने के बजाय अपने आवास पर रखनेवाले पुलिस अफसर को निलंबित कर दिया। जिन पुलिस अफसर को निलंबित किया गया है, वह भगवानपुर थाना के एंटी लीकर टास्क फोर्स प्रभारी सह एसआई गौरव कुमार हैं। इनके पहले लापरवाही व कर्तव्यहीनता के आरोप में इसी थाने के थानाध्यक्ष उदय कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को भी एसपी ने सस्पेंड किया था। एसपी ने एंटी लीकर टास्क फोर्स प्रभारी के कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया था। इंस्पेक्टर की जांच में पाया गया कि एंटी लीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.