समस्तीपुर, मार्च 16 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र भगवानपुर कमला गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य विजय यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मृतक के निवास स्थान पर भीड़ जुट गई। सुत्रों के अनुसार मृतक विजय यादव का घर के ही किसी व्यक्ति के साथ देर शाम को कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद वह गुस्से में आकर अपने घर से थोड़ी दूर स्थित अपने डेरा पर सोने चले गए। जहां से देर तक वह वापस घर नही लौटने पर परिजन खोजने डेरा पर गए, जहां उन्हें अचेत अवस्था मे देखकर आनन फानन में मुसरीघरारी के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर उजियारपुर एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी ने आवेदन नही दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.