मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर इलाके से लापता 13 वर्षीय छात्र रूद्र प्रताप मध्य प्रदेश को पुलिस ने जबलपुर से ट्रेन से बरामद कर लिया है। वह बीते नौ फरवरी की शाम कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। घर नहीं लौटने पर मां ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्र की मां दुर्गावती कुमारी होमगार्ड जवान हैं, जबकि पिता जयप्रकाश सहनी दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, छात्र ने घर में एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उसने 18 साल उम्र होने पर घर लौटने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक छात्र को लखनऊ लाया जा रहा है। परिजन भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...