मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके से एक किशोरी तीन दिन से लापता है। मामले को लेकर उसकी मां ने सदर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें इलाके के एक युवक को नामजद किया है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी की सुबह उनकी पुत्री घर से लापता हो गई। मामला सामने आने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आया कि उक्त आरोपित उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार वाले दहशत में हैं। लापता किशोरी हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान ने वह भगवानपुर इलाके में अपने परिवार के साथ रह रही थी। सदर थाने के अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.