सीवान, जुलाई 5 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरे जोर - शोर से चल रहा है। इसे लेकर 112 महाराजगंज विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ अनीता सिन्हा प्रखंड में लगातार बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर मतदाताओं के घर- घर जाकर भरे जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म(गणना प्रपत्र) भरने के कार्यों की समीक्षा कर रही हैं। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भगवानपुर हाट प्रखंड में करीब एक लाख सड़सठ हजार मतदाता हैं। प्रखंड के 20 पंचायतों के 280 वार्डों में 170 बीएलओ व 17 सुपरवाइजरों को इन मतदाताओं का चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित एन्यूमरेशन फॉर्म(गणना प्रपत्र) भरने के कामों में लगाया गया है। बीडीओ कुमार विशाल ने कहा कि यह काम 25 जून से शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.