सीवान, सितम्बर 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहेब के जन्मदिन जश्ने मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रखंड मुख्यालय में निकाले गए जुलूस में भगवानपुर दर्जी टोला, अंसारी मोहल्ला, हिलसड़ एकावन टोला, महम्मदपुर, चक्रवृद्धि, रामपुर पाण्डेय टोला, रामपुर दर्जी टोला व अन्य जगहों के लोग शामिल हुए। प्रखंड के बलहां अलीमर्दनपुर, ब्रह्मस्थान, मिरजुमला, उत्तरी साघर सुल्तानपुर, नगवां सहित विभिन्न गांवों में अलग-अलग टोलियों में मुसलमान भाइयों ने जुलूस निकाले। जुलूस में तिरंगा झंडा एवं मोहम्मदी झंडा साथ-साथ लहराते हुए युवाओं से लेकर बच्चे व बूढ़े शामिल हुए। भगवानपुर के जुलूस में मौलाना नुरुद्दीन अंसारी, मौलाना नौशाद अंसारी, नसरुल्लाह अंसारी, जहांगीर अंसारी, गनी अंसारी, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.