बेगुसराय, फरवरी 21 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव के वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की देर शाम गैस लीकेज के कारण आग लगने से एक झोपड़ी जल गई। यह झोपड़ी सुखो पासवान के पुत्र दिनेश पासवान की है। इससे झोपड़ी में रखे बर्तन, खाद्य सामग्री, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...