बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- हैदरगढ़। विकास क्षेत्र के चौबीसी गांव के प्रधान गौरव सिंह के श्रीमद्भागवत कथा के आरंभ में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, डीजे व ढोल-नगाड़ों के बीच अबीर गुलाल उड़ाते हुए निकली भव्य कलश यात्रा बाबा टीकाराम धाम में गोमती नदी का जल भरकर पुन: कथास्थल पर वापस हुई। रास्ते में कई स्थानों पर कथा वाचक उज्जैन महाकालेश्वर मठ के पीठाधीश्वर प्रणव पुरी, आयोजक जगत सिंह व श्रीमती सरोज सिंह स्वागत किया गया। कलश यात्रा में भाजपा नेता पंकज दीक्षित, रमाशंकर शर्मा, आचार्य दुर्गेश शर्मा, प्रधान राजन सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, रवि शर्मा व कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.