मिर्जापुर, अगस्त 9 -- चुनार,हिंस। क्षेत्र के भुवालपुर गांव में भूवाली माई मंदिर पर मां भगवती का वार्षिक पूजन संपन्न हुआ। गांव निवासी मुख्य यजमान अतुल कुमार त्रिपाठी रमा ने प्रांगण में स्थित भगवती माता (कुल देवी) का विधि विधान से पूजन हवन किया गया। आचार्य पंडित भोले मिश्रा, संजीत चौबे के द्वारा पूजन हवन संपन्न कराया। यजमान ने बताया कि गांव में सुख शांति समृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष मां भगवती का पूजन हवन किया जाता है। इस दौरान गांव के सैकड़ों भक्तों ने देवी देवताओं का जयकारा लगाते हुए गांव का परिक्रमा की। बब्बल पांडेय,भव्य त्रिपाठी,पवन त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, छोटू त्रिपाठी,स्वप्निल त्रिपाठी, शतीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भक्त रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...