बागेश्वर, दिसम्बर 12 -- बिजोरीझाल-रवाईखाल के मां भगवती मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरणविद तथा वृक्ष-प्रेमी श्री किशन सिंह मलड़ा ने पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन को पौधारोपण जरूरी बताया। उन्होंने अपनी नर्सरी में स्वयं तैयार किए गए लगभग 20 आयुर्वेदिक पौधों का मंदिर परिसर में रोपण किया। जिससे मंदिर क्षेत्र की सुंदरता तथा हरियाली दोनों में वृद्धि हुई। अर्जुन, चंदन, रुद्राक्ष, काफल, आंवला, आम, जामुन, अष्टकमल, लुकाट, तेजपत्ता आदि अनेक उपयोगी व आयुर्वेदिक प्रजातियों के पौध रोपित किए। इस अवसर पर दरवान सिंह कोरंगा, बच्ची राम भट्ट, चंदन सिंह ऐठानी, मोहन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह मेटवाल, मंदिर के पंडित ईश्वरी दत्त, सुरेश उप्रेती आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.