बागेश्वर, जून 15 -- बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन व एक्टू से संबद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान संगठन का गठन किया गया। संगठन के लिए भगवती जोशी अध्यक्ष व पूनम महामंत्री चुनीं गई। एक्टू की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडे, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी की देखरेख में गठन हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशीला ने विशेष सहयोग दिया। संगठन के लिए उपाध्यक्ष लीला आर्या, देवकी रावल कोषाध्यक्ष, सचिव शारदा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष राहिला तबस्सुम व मंत्री सोनू आर्या नियुक्त की गईं। उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रतिमा, किरन मिश्रा, सीमा, मरियम, इंद्रा देवी, नीमा देवी, जगदंबा तथा सरिता टम्टा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.