लोहरदगा, मई 10 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के उतका गांव में 16 मई से आयोजित होनेवाले रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है। यज्ञ के यज्ञाधीश श्री भगवतानंद महाराज वातावरण को भक्तिमय बनाने में जुट गए हैं। इसको लेकर कैरो प्रखण्ड के कई गांवों में रोज भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं। नरौली शिव मंदिर परिसर में भक्तों को कथा सुनाया गया। भगवतानंद महाराज 16 मई तक भागवत कथा सुनाएंगे। कथा सुनने के लिए रोज सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल हो रहे हैं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि सभी सनातन धर्मावलंबियों अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का आनंद लें। मौके पर अमृत गोस्वामी, अजय साहू, प्रसाद साहू, रामप्रसाद सिंह, दिलीप सिंह ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.