चंडीगढ़, फरवरी 18 -- अमेरिका से अवैध प्रवसियों को वापस भारत भेजने पर पंजाब में राजनीति काफी गर्म है। पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फिर निशाने पर लिया। शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए बिट्टू ने पंजाब सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान व्यंग्य कलाकार थे तो वे खुद कबूतरबाजी में संलिप्त रहे हैं तो वे कैसे ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कारवाई करेंगे। वह गाने-बजाने वाले 13-14 लोगों का ग्रुप विदेश साथ ले जाते थे। आज पंजाब के हर कोने में एजेंट बैठे हैं। रवनीत बिट्टू ने कहा, "भगवंत मान का नाम*** है, तमाशबीन, जोकर होना चाहिए। उनके नाम के साथ सिंह लगाना गलत है। भगवंत मान तो खुद बदनाम है। उन्हें कौन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.