नई दिल्ली, जनवरी 15 -- राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। मालिवाल ने दावा किया कि वे धार्मिक और सरकारी स्थलों पर जाने से पहले शराब पीते हैं। अपनी सरकार में चोरों और बदमाशों को जगह देते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि मान ऑस्ट्रेलिया में लाखों रुपए जमा कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर जमकर हमला बोला। एक आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा कि भगवंत मान ऑस्ट्रेलिया में लाखों रुपए जमा कर रहे हैं। वह शराब पीकर गुरुद्वारों, मंदिरों, सरकारी बैठकों और संसद में जाते हैं। जो व्यक्ति अपनी सरकार में चोरों और गुंडों को पद देता है, वही अब पवित्र श्री अकाल तख्त पर घृणित बयान दे रहा है। मालिवाल ने इसे बेश...