बिजनौर, फरवरी 10 -- चांदपुर। भगवंत पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार राय ने कार्यक्रम को बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया। उप-प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा ने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.