पीलीभीत, फरवरी 25 -- पूरनपुर/अमरैयाकलां। उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ओम शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और समूह प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।समारोह के दौरान खेल प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। रिले रेस और दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.