एटा, फरवरी 8 -- सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगवंतपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में रविवार को शनिदेव महाराज की प्रतिमा पूरे विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा करते हुए विराजमान की गई। उससे पूर्व ढोल, ताशों के साथ शनिदेव महाराज की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए जमकर नृत्य किया और शनिदेव महाराज के जयघोष लगाए। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य ओमवीर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन करते हुए पूरे विधि-विधान से की। इस दौरान पुजारी महेश चंद्र, ब्रजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, फुलवारी, डॉ. शिवरतन, पिंटू कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, बृजेश प्रताप समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.