मधुबनी, फरवरी 18 -- राजनगर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को मची भगदड़ में राजनगर के सुगौना गांव निवासी ममता झा (41 वर्ष) की मौत हो गई। स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से उतरकर बाहर जाने के लिए ओवरब्रिज की सीढ़ी पर चढ़ते समय वह भगदड़ की चपेट में आ गई थीं। ममता को स्टेशन पर लेने के लिए पति विपिन झा आए था। स्टेशन से निकलने के क्रम में दोनों पति-पत्नी के हाथ में सामान था। देवर हीरानंद झा के अनुसार, भगदड़ ऐसी मची कि पति विपिन झा व पत्नी ममता झा दोनों फंस गए। ममता नीचे गिर गयी और लोग उसे रौंदते चले गए। हादसे में विपिन चोटिल हैं। देवर के पुत्र का मुंडनोत्सव में शामिल होने गांव पहुंची ममता को क्या पता था कि यह सफर उनके जीवन का आखिरी होगा। ममता की मौत की खबर ने परिवारजनों में कोहराम मचा दिया। देवर हीरानंद झा का पुत्र अविनाश के मुंडनोत्सव में शामिल होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.