नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद लोग अब भी कोई सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। स्टेशन पर अभी लोगों की खचाखच भीड़ है और ट्रेनों पर चढ़ने के लिए धक्का मुक्की तक हो रही है। इसके अलावा कई लोगों को इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाते हुए भी देखा जा सकता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के एक दिन बाद यानी आज प्लैटफॉर्म नंबर 16 पर जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति आई, लोग एक बार फिर ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करने लगे। कुछ लोगों ने भारी-भारी सामान अपने सिर पर रख लिए तो कई लोग इमरजेंसी खिड़की के जरिए अंदर जाने की कोशिश करने लगे। यह जगह उस हादसे वाली जगह से ज्यादा दूर नहीं है जिसने 18 जिदंगियां निगल ली। शनिवार की रात महाकुंभ जाने के लिए निकले यात्री नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे। लेकिन रात 8 बजे से 9 बजे के बीच ऐसी भगदड़ मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.