नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है। रविवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इस घटना पर कहा कि रेल मंत्रालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या किसी तरफ की कोई फर्जी खबर फैलाई गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। साथ ही साथ साजिश के ऐंगल से भी इस घटना की जांच की जा रही है। शनिवार रात हुई इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेल मंत्रालय इस घटना की जांच कर रहा है। विपक्ष द्वारा रेलमंत्री के इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अश्विनी वैष्णव पद पर बने रहने के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हैं। उन्हें इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। इसी बीच रेल मंत्रालय ने शनिवार को हुई भगदड़ की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.