मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीरोमाइल चौक स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह का प्रतिमा स्थल जीर्णशीर्ण हाल में है। इसको लेकर धर्म रक्षा अभियान समिति के अध्यक्ष सोहन प्रसाद ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर इसे दुरूस्त कराने की मांग की। बीते 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह का 94वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न संगठनों के लोग एवं गणमान्य ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रतिमा स्थल पर चारो ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खरपतवार जंगल उग आए हैं। वहां कूड़े को डंप किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी तक रोज इस मार्ग से गुजरते हैं मगर उनका ध्यान नहीं जाता है। गोलंबर को पोस्टर बैनर से चारो ओर से पाट दिया गया है। समिति ने जिलाधिकारी से प्रतिमा स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.