लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने जिन खतरों की आशंका जताई थी, जातिगत विभाजन, देश को पूंजीपतियों के हवाले करना और अंतरराष्ट्रीय पूंजीवाद के आगे नतमस्तक होना वे आज हमारे सामने एक कड़वी सच्चाई के रूप में मौजूद हैं। यह प्रवृत्ति देश की अस्मिता और प्रतिष्ठा को गहरी चोट पहुंचा रही है। इस अवसर पर कृष्णा अधिकारी, आरती राय, जवाहर लाल, राम किसुन, एनुब बेग, नजर अहमद, शरीफ बेग, आलोक मिश्रा, राम दरस सहित कई प्रमुख नेता एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.