भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। घंटाघर चौक के पास ही शहीद चौक पर यातायात सुगमता के लिए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को शिफ्ट करने की नगर निगम की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। स्थानीय समिति के कड़े विरोध के बाद निगम प्रशासन ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं और शिफ्टिंग के कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। बता दें कि तत्कालीन नगर आयुक्त के कार्यकाल में इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी मिली थी। योजना के तहत प्रतिमा को स्थानांतरित करने के लिए लगभग 10 लाख रुपये का बजट भी तय किया गया था और शुरुआती काम भी शुरू हो चुका था। लेकिन समिति की आपत्ति और विरोध प्रदर्शनों के बाद मामला उलझ गया। नगर निगम कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने बताया कि समिति के कड़े रुख को देखते हुए फिलहाल इस योजना को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इस फैसले से चौक पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.