लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर गुरुवार को शीरोज कैफे में मदर सेवा संस्थान की ओर से एकल नाटक भगत सिंह और मैं का मंचन किया गया। महेश चंद्र देवा द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस एकल प्रस्तुति में मनोज नामक छात्र के भगत सिंह के विचारों से जुड़ाव फिर पतन की कहानी सुनाई गई। महेश चंद्र देवा के अभिनय को खूब सराहा गया। इसके बाद रंगमंच की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। जिसमें वक्ताओं ने बताया कि क्रांतिकारी किस तरह से स्वतंत्रता आंदोलन को ड्रामा क्लब के जरिए जनता के बीच ले गए और समाज बदलने की अलख जगायी। रंगमंचीय चर्चा में मुख्य रूप से न्यायप्रेमी रवि, शबाहत हुसैन, सुनील वर्मा, अरशाना व संतोष आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.