लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शहीदे आजम भगत सिंह और उनके साथियों सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर जन संस्कृति मंच, नागरिक परिषद आदि संस्थाओं की ओर शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मृति सभा का आयोजन किया। साथ ही पंजाब के क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश का भी शहीदी दिवस है। उन्हें भी याद किया गया। अध्यक्षता क्रांति शुक्ला ने की। वीरेंद्र त्रिपाठी के संचालन में हुई सभा में जसम उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर, लेखक शकील सिद्दीकी, कवियित्री तस्वीर नकवी, विमल किशोर, असगर मेहदी, पी सिन्हा व अन्य ने शहीदों का नमन किया। इस मौके पर कौशल किशोर ने अवतार सिंह पाश की कविताओं का पाठ भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.