धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से रविवार को स्टीलगेट मोड़ स्थित भगत सिंह के प्रतिमा स्थल पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का साझा शहादत दिवस मनाया गया। लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर देश की आजादी में तीनों के बलिदान को नमन किया। मुख्य वक्ता भाकपा माले के राज्य सदस्य हरिप्रसाद पप्पू थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के विचार बेहद प्रासंगिक हैं। शहीदों ने जिस साम्राज्यवादी और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया था, वे ताकतें आज फिर हावी हो रही हैं और देश को राजनीतिक गुलामी की ओर धकेल रही हैं। इस अवसर पर गणपत महतो, मगा प्रसाद महतो, राणा चटराज, राम प्रकाश महतो, प्रेमचंद्र मंडल, सत्यनारायण कुमार, भूषण महतो, रविंद्र सिंह, नंदलाल महतो, नकुलदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.