मधुबनी, फरवरी 4 -- मधेपुर, निज संवाददाता।प्रखंड के भेजा थाने की पुलिस ने भगता गांव के एक घर में छापेमारी कर विभिन्न डब्बों में भरकर रखे गए 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। साथ ही शराब धंधेबाज श्रीकांत चौपाल (60) को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भेजा थाने के एसआई आनंद मोहन ठाकुर ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना थी कि भगता गांव के श्रीकांत चौपाल अपने घर से देसी चुलाई शराब रखकर बिक्री करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज श्रीकांत चौपाल के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.