मुरादाबाद, फरवरी 19 -- थाना भगतपुर पुलिस ने दो मारपीट आदि के मामलों के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के ग्राम कुकरझुंडी में शिव मंदिर पर भंडारे के दौरान राशन सामग्री देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भगतपुर मोड़ पुलिया के पास दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 31 दिसंबर को गाली गलौज के विरोध पर चार आरोपियों ने ग्राम लालपुर बराही निवासी ओमपाल सिंह के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में ओमपाल सि...