मुरादाबाद, मार्च 9 -- मुरादाबाद। शनिवार को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राजेश यादव के कैम्प कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भगतपुर थाना अंतर्गत दलित युवती के साथ हुए दुष्कर्म की घोर निंदा की गई। वरिष्ठ सपा नेता राजेश यादव ने घटना की कड़ी भर्त्सना की। कहा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले समाज के लिए कलंक हैं। उन्हें हर हालत में कठोर सजा मिलनी ही चाहिए। मैं पुलिस-प्रशासन से मांग करता करता हूँ कि इस कलंकित घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दलित युवती के परिवार के साथ न्याय किया जाए। इस अवसर पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत फतेह सिंह, पूर्व प्रवक्ता तुंगीश यादव, नितिन जाटव, अंकित ठाकुर, चंद्रपाल सिंह दिवाकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.