औरंगाबाद, जनवरी 28 -- दाउदनगर के अत्यंत व्यस्त चौराहा भखरुआं मोड़ पर यातायात सिग्नल लाइट लगाने की मांग को लेकर बिहार सरकार के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा गया है। यह पत्र 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक की ओर से लिखा गया है। राज्य के शहरी क्षेत्रों में लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण चौराहों पर जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आवागमन में बाधा की स्थिति बनी रहती है। भखरुआं मोड़ की स्थिति इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग 139 इसी चौराहे से जुड़ा हुआ है, जो झारखंड के पड़वा मोड़ से बिहार की राजधानी पटना को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे यहां यातायात अव्यवस्था बनी रहती है।यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए तकनीकी उपायों को अपनाना आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.