बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भखरी गांव में महिला की हत्या कर दी गयी थी। 16 जनवरी को बोरा में बंद लाश मिली थी। इस मामले का एक आरोपित पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर गांव के पास भखरी गांव के नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। महिला के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...